Privacy, Terms और Refund

सीधे शब्दों में: हम कौन हैं, आपका कौन-सा data लेते हैं, क्यों लेते हैं, और payment व refund कैसे होता है। आखिरी बदलाव: नवंबर 2026 (consent version v1-2026-11)। Live classes और course की बातें भी इसी में हैं।

About

Vidyastik एक हिंदी-medium exam preparation brand है, जिसे Shlok Pawan Verma चलाते हैं। हम D.Pharma (UP / BTEUP और दूसरे state boards), CBSE और NIOS Class 10 और 12 के students के लिए PYQ papers, solutions, Brahmastra paper, chapter-wise notes (e-books), recorded course और live classes बनाते हैं। Free videos हमारे YouTube channels पर आते हैं।

Privacy notice (DPDP Act, 2023)

Data कौन लेता है: Vidyastik (Shlok Pawan Verma)। Contact नीचे दिया है।

हम क्या लेते हैं: नाम, WhatsApp नंबर, D.Pharma year या class, ज़िला, form भरने का समय, आपकी सहमति (consent) का रिकॉर्ड, और आप किस link से आए (जैसे YouTube)। Live class में seat लेने या join करने पर: कौन-सी class और कब। Order करने पर: product, amount और Razorpay का payment / order ID (card या UPI की details हमारे पास नहीं आतीं)। Help page पर लिखने पर: आपका सवाल / feedback और जवाब के लिए नाम और WhatsApp नंबर। हम Aadhaar, bank account, card, UPI PIN या OTP कभी नहीं माँगते।

क्यों लेते हैं: (1) आपको free PYQ PDFs देने के लिए, (2) waitlist और launch की खबर और free sample WhatsApp पर भेजने के लिए, (3) live class की seat, reminder और join के लिए, (4) order का payment पक्का करके access देने के लिए, (5) आपके सवालों का जवाब देने के लिए, (6) referral की गिनती और इनाम के लिए। Feedback website पर सिर्फ़ तब दिखता है जब आपने उसकी सहमति दी हो, और तब भी सिर्फ़ पहला नाम। हम आपका data बेचते नहीं हैं और किसी दूसरी company को marketing के लिए नहीं देते।

कहाँ रखा जाता है: Vidyastik के Google account की Google Sheet में (Google के servers पर)। Website Cloudflare पर चलती है। Payment Razorpay से होता है। Messages WhatsApp से जाते हैं। Live classes Google Meet (या YouTube Live) पर और course videos YouTube पर होते हैं; वहाँ उनकी अपनी privacy policy लागू होती है। आपके browser में सिर्फ़ इतना save होता है कि आपने form भर दिया है, ताकि दोबारा न भरना पड़े।

कितने समय तक: जब तक आप सहमति वापस नहीं लेते, या आपसे आखिरी बात के 2 साल बाद तक, जो पहले हो। Order के records उतने समय तक रखे जाते हैं जितना टैक्स और accounts के लिए कानूनन ज़रूरी है।

18 साल से कम उम्र: 18 साल से कम उम्र के students form खुद न भरें, अपने parent / guardian से उनके नाम और नंबर से भरवाएँ। CBSE के forms parent / guardian के लिए ही बने हैं। 18 से कम उम्र के students live class भी parent / guardian की अनुमति से ही join करें। अगर गलती से किसी बच्चे का data आ गया हो, तो हमें बताएँ, हम उसे हटा देंगे।

आपके अधिकार

  • सहमति वापस लेना: हमारे WhatsApp पर STOP लिख दें, या email करें। उसके बाद हम आपको updates नहीं भेजेंगे।
  • देखना और सुधारना: आपका कौन-सा data हमारे पास है, यह पूछ सकते हैं और गलत हो तो सही करवा सकते हैं।
  • हटवाना: अपना data delete करवाने के लिए email या WhatsApp करें। 7 दिन के अंदर हटा देंगे (जिन order records को कानूनन रखना ज़रूरी है, उन्हें छोड़कर)।
  • शिकायत: नीचे दिए contact पर। हम 7 दिन में जवाब देंगे। संतुष्ट न हों तो Data Protection Board of India में शिकायत कर सकते हैं।

Live classes

  • Live classes Google Meet पर होती हैं (कभी-कभी YouTube Live पर)। "Join करो" दबाने पर website आपको सीधे class के link पर भेजती है।
  • Google Meet में आपके Google account का नाम (और कभी-कभी email) class के बाकी लोगों को दिख सकता है। चाहें तो अलग नाम वाले account से join करें।
  • Mic और camera बंद रखें, सवाल chat में लिखें। Class में गलत भाषा या किसी को परेशान करने पर class से हटा दिया जाएगा।
  • Class का link या recording आगे share करना मना है। Free class का schedule सबके लिए है, Complete Pass वाली classes सिर्फ़ Pass वालों के लिए।
  • किसी वजह से class cancel हो तो Live page और WhatsApp पर बताया जाएगा।

Terms

  • Free PYQ PDFs आप पढ़ सकते हैं और दोस्तों से share भी कर सकते हैं।
  • Paid e-books, course videos और tests सिर्फ़ खरीदने वाले student की अपनी पढ़ाई के लिए हैं। उन्हें बेचना, दोबारा upload करना या अपने नाम से छापना मना है।
  • Brahmastra paper और important questions पिछले सालों के papers के analysis पर आधारित हैं। ये तैयारी में मदद हैं, exam में यही सवाल आने की guarantee नहीं।
  • Board, syllabus या exam की official जानकारी के लिए हमेशा board की official website देखें।

Payment और Refund

  • Payment Razorpay (RBI-regulated payment gateway) से होता है: UPI, card या net banking। Vidyastik आपका card नंबर, UPI PIN या OTP न देखता है, न माँगता है। Payment होते ही order अपने-आप पक्का हो जाता है।
  • Payment के 48 घंटे के अंदर access न मिले, तो पूरा पैसा वापस।
  • गलती से दो बार payment हो जाए, तो extra payment पूरा वापस।
  • Digital product होने की वजह से access मिलने के बाद refund नहीं होता, सिवाय तब जब file खुल ही न रही हो और हम 48 घंटे में ठीक न कर पाएँ।
  • Refund Razorpay से उसी तरीके (UPI / card / bank) में भेजा जाता है; bank में आने में आम तौर पर 5–7 working days लगते हैं। Refund के लिए Help page, WhatsApp या email पर Order ID के साथ लिखें।

Referral

  • Form भरने वाले हर student को अपना referral link मिलता है। उस link से पहली बार आने वाले दोस्त को खरीदारी पर छूट मिलती है (रकम website पर लिखी है)।
  • Referral का इनाम (जैसे cashback) website पर लिखी शर्तों के हिसाब से, payment पक्का होने के बाद दिया जाता है। अपने ही दूसरे नंबर से referral, fake orders या spam मिलने पर इनाम रद्द हो सकता है।
  • Referral के लिए हम दोस्त का data आपको नहीं दिखाते, सिर्फ़ गिनती (कितने आए, कितनों ने खरीदा)।

Delivery

सारे products digital हैं। Payment होते ही thank-you page पर access buttons खुल जाते हैं (Google Drive / Telegram link), और WhatsApp पर भी भेजे जाते हैं। Complete Pass का course इसी website के Course page पर और live classes Live page पर खुलती हैं। कोई physical shipping नहीं होती।

Contact और शिकायत

  • नाम: Shlok Pawan Verma (Vidyastik)
  • Email: [email protected]
  • Business / collaboration: +91 99172 30555 (सिर्फ़ business के लिए)